मॉरीशस से पहुंची थी सरिता बुद्धू
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आरा : वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव को लेकर मॉरीशस से चलकर सरिता बुद्धू पहुंची थी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभा मंच पर उनका स्वागत किया. सरिता बुद्धू मॉरीशस में भोजपुरी भाषी यूनियन की अध्यक्ष है. उन्होंने कहा कि वीर कुंवर सिंह की वीरता की गाथा मॉरीशस में भी गायी जाती है. वीर कुंवर सिंह भोजपुरी […]
विज्ञापन
आरा : वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव को लेकर मॉरीशस से चलकर सरिता बुद्धू पहुंची थी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभा मंच पर उनका स्वागत किया. सरिता बुद्धू मॉरीशस में भोजपुरी भाषी यूनियन की अध्यक्ष है. उन्होंने कहा कि वीर कुंवर सिंह की वीरता की गाथा मॉरीशस में भी गायी जाती है. वीर कुंवर सिंह भोजपुरी भाषियों के शान है. उन्होंने अपनी वीरता के सामने उम्र को बौना साबित कर दिया था. इस कारण प्रभावित होकर मुझे आना पड़ा.
…सावधान वीर कुंवर सिंह पधार रहे हैं : शोभायात्रा के किला परिसर में आगमन के दौरान लोग वीर कुंवर सिंह के सम्मान में इस तरह आह्लादित थे कि सब तरफ से आवाज आ रही थी सावधान वीर कुंवर सिंह पधार रहे हैं. इससे पूरा वातावरण इस नारे से गूंजने लगा.
सभी के मन में वीर कुंवर सिंह के प्रति सम्मान का भाव जागृत हो उठा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










