महानंदा एक्सप्रेस 299 दिन बाद पटरी पर एक मई से लौटगी.

आरा : पटना-मुगलसराय रेलखंड से होकर पूर्वोत्तर भारत में जानेवाली महत्वपूर्ण ट्रेन महानंदा एक्सप्रेस 299 दिन बाद पटरी पर एक मई से लौटगी. एक मई को अलीपुरद्वार से 15483 अप ट्रेन खुलेगी. वहीं दिल्ली से 15484 डाउन तीन मई को अलीपुरद्वार के लिए चलेगी. इस चलने से गत 299 दिनों से शेष भारत से कटे […]
आरा : पटना-मुगलसराय रेलखंड से होकर पूर्वोत्तर भारत में जानेवाली महत्वपूर्ण ट्रेन महानंदा एक्सप्रेस 299 दिन बाद पटरी पर एक मई से लौटगी. एक मई को अलीपुरद्वार से 15483 अप ट्रेन खुलेगी. वहीं दिल्ली से 15484 डाउन तीन मई को अलीपुरद्वार के लिए चलेगी. इस चलने से गत 299 दिनों से शेष भारत से कटे पूर्वोत्तर राज्य से सीधा संपर्क जुड़ जायेगा.
गत वर्ष 2017 में 28 फरवरी तक कुहरे की वजह से रद्द रही. जुलाई के आखिरी माह में पूर्वोत्तर भारत में आयी भयंकर बाढ़ की वजह से करीब तीन माह तक रद्द कर दी गयी थी. इसके बाद 30 अप्रैल तक इस ट्रेन को रद्द कर दिया गया था. ट्रेन चलने की जानकारी देते हुए नार्थन रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि महानंदा एक्सप्रेस का परिचालन एक मई से किया जायेगा. इस संबंध में जल्द ही अधिसूचना जारी कर दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










