बिन वर्दी अपराध नियंत्रण की तैयारी, बनेगी स्पेशल टीम

आरा : भोजपुर पुलिस ने अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर नया तरीका ईजाद किया है. पुलिस ने जवानों को सादे लिबास में पेट्रोलिंग करने की योजना तैयार की है. बहुत जल्द इसे अमलीजामा पहना दिया जायेगा. इसको लेकर सिपाहियों की टीम तैयार करने का आदेश दे दिया गया है. ये सिपाही सादे लिबास में […]
आरा : भोजपुर पुलिस ने अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर नया तरीका ईजाद किया है. पुलिस ने जवानों को सादे लिबास में पेट्रोलिंग करने की योजना तैयार की है. बहुत जल्द इसे अमलीजामा पहना दिया जायेगा. इसको लेकर सिपाहियों की टीम तैयार करने का आदेश दे दिया गया है. ये सिपाही सादे लिबास में शहर के मुहल्लों में पेट्रोलिंग करेंगे.
साथ ही जेल से छूटे अपराधियों की गतिविधियों पर भी नजर रखेंगे. सभी जवानों को वॉकीटॉकी से लैस किया जायेगा, जो पेट्रोलिंग के दौरान एक दूसरे से सामंजस्य स्थापित करेंगे. घटना होते ही फौरन एक-दूसरे से संपर्क कर घटना स्थल पर मौजूद रहेंगे. पुलिस के इस नये प्लान से अपराध पर अंकुश लगाना संभव होगा. इसको लेकर कवायद शुरू कर दी गयी है. इस संबंध में एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि बहुत जल्द इसे लागू कर दिया जायेगा. तैयारी चल रही है. इसको लेकर सार्जेंट मेजर को सिपाहियों को सूची तैयार करने का आदेश दे दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










