एक सप्ताह से लापता व्यवसायी का नहीं मिला अब तक सुराग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अपहरण की आशंका, परिजन परेशान पीरो : हसनबाजार ओपी के सुखरौली गांव निवासी पशु व्यवसायी चंद्रभूषण साह के अपहरण की आशंका को लेकर उनके परिजन काफी परेशान हैं. इस सिलसिले में उनकी पत्नी मीरा देवी के बयान पर हसनबाजार ओपी में एक मामला दर्ज किया गया है. पत्नी मीरा देवी ने बताया कि तीन अप्रैल […]
विज्ञापन
अपहरण की आशंका, परिजन परेशान
पीरो : हसनबाजार ओपी के सुखरौली गांव निवासी पशु व्यवसायी चंद्रभूषण साह के अपहरण की आशंका को लेकर उनके परिजन काफी परेशान हैं. इस सिलसिले में उनकी पत्नी मीरा देवी के बयान पर हसनबाजार ओपी में एक मामला दर्ज किया गया है.
पत्नी मीरा देवी ने बताया कि तीन अप्रैल की शाम उनके गांव के एक आदमी के साथ गोंगसड़ गांव के एक आदमी उनके घर पर आये. दोनों व्यक्ति उनके पति को भैंस खरीदने की बात कहकर अपने साथ लेकर चले गये. जब दो दिनों बाद तक चंद्रभूषण साह घर नहीं लौटे तो उनकी पत्नी ने उन दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की.
दोनों व्यक्तियों ने उनकी पत्नी को बताया कि चंद्रभूषण साह उसी रात घर चले गये थे. काफी खोजबीन के बाद जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो उनकी पत्नी द्वारा अनहोनी की आशंका जताते हुए हसनबाजार ओपी में एक मामला दर्ज कराया गया है. आठ दिनों बाद भी पशु व्यवसायी का सुराग नहीं मिलने के कारण उनके परिजन और रिश्तेदार काफी परेशान हैं. परिजनों और रिश्तेदारों ने इस मामले में वरीय पुलिस अधिकारियों से मदद की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










