ट्रेन से गिरकर दो अज्ञात युवकों की हुई मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दोनों के शव की अब तक नहीं हुई पहचान पोस्टमार्टम के बाद शव की पहचान में जुटी पुलिस आरा/बिहिया : पटना-मुगलसराय रेलखंड पर अलग-अलग ट्रेन हादसों में दो युवकों की ट्रेन से गिरकर मौत हो गयी. दोनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी है. पहली घटना आरा व कारीसाथ रेलवे स्टेशन के बीच महतविनया हॉल्ट […]
विज्ञापन
दोनों के शव की अब तक नहीं हुई पहचान
पोस्टमार्टम के बाद शव की पहचान में जुटी पुलिस
आरा/बिहिया : पटना-मुगलसराय रेलखंड पर अलग-अलग ट्रेन हादसों में दो युवकों की ट्रेन से गिरकर मौत हो गयी. दोनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी है. पहली घटना आरा व कारीसाथ रेलवे स्टेशन के बीच महतविनया हॉल्ट के पास हुई. अप लाइन में करीब 25 वर्षीय युवक चलती ट्रेन से गिर गया. इसके कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसी बीच ग्रामीणों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी. वहीं डाउन लाइन में बिहिया व बनाही के बीच जगदेवी हॉल्ट पर चलती ट्रेन से गिरने से एक और युवक की मौत हो गयी. उक्त युवक दिल्ली की तरफ से आ रहा था, जो जगदेव हॉल्ट के पास डाउन लाइन पर ट्रेन से गिर गया.
इस दौरान खेत में काम कर रहे स्थानीय लोगों ने युवक को ट्रेन से गिरते देख हॉल्ट पर पहुंचे. मौके पर पहुंचकर लोगों ने देखा तो युवक अभी जिंदा था, लेकिन समय पर इलाज नहीं मिलने की वजह से उसकी मौत हो गयी. मृतक के पॉकेट की तलाशी ली गयी, लेकिन कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला. जीआरपी इंचार्ज अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दोनों युवकों की पहचान की जा रही है. हालांकि दोनों की पहचान से संबधित कोई कागजात नहीं मिला है, जिसके आधार पर उसकी पहचान की जा सके. दोनों के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद शिनाख्त के लिए रखा गया है ताकि परिजनों को सूचना मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










