मवेशियों के चमड़े से भरा ट्रक पकड़ा लोगों ने किया हंगामा और तोड़फोड़

Published at :23 Mar 2018 3:55 AM (IST)
विज्ञापन
मवेशियों के चमड़े से भरा ट्रक पकड़ा लोगों ने किया हंगामा और तोड़फोड़

कोईलवर थाने के एक दारोगा पर ट्रकचालक को भगाने का लगाया गया आरोप थानाध्यक्ष व इंस्पेक्टर के समझाने-बुझाने के बाद मामला हुआ शांत आरा/कोइलवर : कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर-बबुरा पथ पर राजापुर गांव के समीप गुरुवार की सुबह जानवर के चमड़े से लदे एक ट्रक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. ग्रामीणों द्वारा ट्रक को […]

विज्ञापन

कोईलवर थाने के एक दारोगा पर ट्रकचालक को भगाने का लगाया गया आरोप

थानाध्यक्ष व इंस्पेक्टर के समझाने-बुझाने के बाद मामला हुआ शांत
आरा/कोइलवर : कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर-बबुरा पथ पर राजापुर गांव के समीप गुरुवार की सुबह जानवर के चमड़े से लदे एक ट्रक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. ग्रामीणों द्वारा ट्रक को पकड़े जाने की सूचना कोईलवर थाना पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंचे एक पुलिस पदाधिकारी ने ट्रक को भगाने का प्रयास किया, इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित होकर भड़क गये और हंगामा करने लगे. इस दौरान हंगामा कर रहे लोगों ने ट्रक को शीशा भी फोड़ दिया. इस दौरान लोगों ने सड़क जाम कर दिया और एसपी को घटना स्थल पर बुलाने की मांग करने लगे. घटना स्थल से ट्रक चालक और खलासी भाग निकले, लेकिन चमड़े का कारोबारी भीड़ के हाथ लग गया.
बाद में घटना स्थल पर कोईलवर इंस्पेक्टर चंद्रशेखर गुप्ता व थानाध्यक्ष पंकज सैनी के पहुंचने और लोगों को समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हुआ. बाद में ट्रक को जब्त कर उसमें लदे चमड़े को टीवी सेनोटोरियम घाट पर डंप किया गया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. पकड़ा गया आरोपित मुंशी धनंजय सिन्हा बताया जाता है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है. इस संबंध में कोईलवर थानाध्यक्ष पंकज सैनी ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है. मुंशी को गिरफ्तार किया गया है, उससे पूछताछ चल रही है. साथ ही कारोबारी का भी पता लगाया जा रहा है.
ग्रामीणों के हत्थे चढ़े मुंशी ने खोला राज
ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा ट्रक पर सवार मुंशी ने बताया कि सीवान जिले से प्रतिबंधित मांस व चमड़ा कोलकाता जा रहा था. साथ ही उसने कहा कि पुलिस की मिली भगत से महीने में दो बार चमड़ा व प्रतिबंधित मांस लदा ट्रक कोलकाता ले जाता है. ले जाने के क्रम में मुंशी ने बताया कि पुलिस को मैनेज भी करना पड़ता है. मुंशी द्वारा दिये गये बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल किया गया. इस मामले में कोईलवर थाने में पदस्थापित एक दारोगा पर पैसा लेने का आरोप भी मुंशी ने लगाया है, हालांकि इस मामले में कोईलवर थानाध्यक्ष पंकज सैनी ने आरोप को निराधार बताते हुए किसी पुलिस पदाधिकारी की संलिप्तता से इन्कार किया.
जाम कर रहे लोगों को इंस्पेक्टर ने दिया आश्वासन: घटना से गुस्साये लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया. बाद में घटना की सूचना मिलते ही कोईलवर इंस्पेक्टर चंद्रशेखर गुप्ता, थानाध्यक्ष पंकज सैनी मौके पर पहुंच आक्रोशित ग्रामीणों को समझा जाम हटाया है. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि ट्रक पर लदा सामान बोरे में था, जिसमें बकरे व बछड़े का कच्चा चमड़ा है. पुलिस ने मजिस्ट्रेट की देखरेख में टीबी सेंटोरियम बालू घाट पर कच्चे चमड़ा को डंप कराया.
25 फरवरी को भी इसी गांव में प्रतिबंधित मांस से लदा ट्रक किया गया था जब्त : बता दें कि 25 फरवरी को आरा-छपरा पथ पर प्रतिबंधित मांस पकड़ा गया था, जिसे लेकर काफी हो हल्ला मचा था, जिसे पुलिस ने कोईलवर टीबी सेंटोरियम घाट पर बालू में डंप कराया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन