रेलकर्मियों को मरने के बाद मिलेगा सैनिकों जैसा सम्मान

आरा : पूरे देश में रेलवे में कार्यरत कर्मियों की काम के दौरान मौत होने पर पूरे सम्मान के साथ उनके शव को ताबूत में रखकर घर भेजा जाएगा. दानापुर डिविजन की मॉडल को पूरे भारतीय रेलवे में लागू कर दिया गया है. पहली बार बीते 17 दिसंबर को प्रभात खबर के पहले पन्ने पर […]
आरा : पूरे देश में रेलवे में कार्यरत कर्मियों की काम के दौरान मौत होने पर पूरे सम्मान के साथ उनके शव को ताबूत में रखकर घर भेजा जाएगा. दानापुर डिविजन की मॉडल को पूरे भारतीय रेलवे में लागू कर दिया गया है. पहली बार बीते 17 दिसंबर को प्रभात खबर के पहले पन्ने पर खबर छापी थी, जिसका शीर्षक था कि कार्य के दौरान मरने वाले रेलकर्मियों को मिलेगा सैनिकों जैसा सम्मान. इस खबर की कटिंग को अधिकारियों ने रेलवे बोर्ड को भेजा था.
इसी पर पहल करते हुए रेलवे बोर्ड ने दानापुर डिवीजन के इस मॉडल को आज से पूरे भारतीय रेलवे में लागू कर दिया है. इस संबंध में रेलवे बोर्ड के एग्जीक्यूटिव डॉयरेक्टर आलोक कुमार ने पत्र भेजकर सभी जोनल अधिकारियों को लागू करने का निर्देश दिया है. रेलवे बोर्ड के पत्र के आलोक में पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर जोन के उपमुख्य कार्मिक अधिकारी मनीष चंद्र ने भी एक पत्र जारी किया है, जिसमें कि मरने के बाद उनके शव को ताबूत में रखकर घर भेजा जायेगा. फूल-माला के लिए तीन हजार रुपये भी खर्च किये जायेंगे. रेलवे के इतिहास में यह पहला मौका होगा, जब कर्मियों के मरने के बाद उनके पार्थिव शरीर को ताबूत में रखकर पूरे सम्मान के साथ उनके घर भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










