बिहार : ..और महिला ने इस वजह से दो बेटों समेत काट लिया अपना भी गला, एक बेटे की हुई मौत

Published at :23 Feb 2018 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : ..और महिला ने  इस वजह से दो बेटों समेत काट लिया अपना भी गला, एक बेटे की हुई मौत

मां व छोटे बेटे को किया गया पीएमसीएच रेफर आरा : भोजपुर जिले के सिन्हा ओपी थाना क्षेत्र के सिन्हा गांव में गुरुवार की दोपहर एक महिला ने अपने दो बेटों के साथ अपना गला काट कर आत्महत्या करने का प्रयास किया. घटना में महिला के बड़े बेटे की मौत हो गयी, जबकि मां और […]

विज्ञापन
मां व छोटे बेटे को किया गया पीएमसीएच रेफर
आरा : भोजपुर जिले के सिन्हा ओपी थाना क्षेत्र के सिन्हा गांव में गुरुवार की दोपहर एक महिला ने अपने दो बेटों के साथ अपना गला काट कर आत्महत्या करने का प्रयास किया. घटना में महिला के बड़े बेटे की मौत हो गयी, जबकि मां और छोटे बेटे बुरी तरह से जख्मी हो गये.
घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जाता है. आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति में उन्हें पटना रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार जख्मी महिला सिन्हा गांव निवासी कुणाल सिंह की पत्नी ज्योति देवी तथा उनका छोटा बेटा डेढ़ वर्षीय सन्नी कुमार बताया जाता है. बड़े बेटे पांच वर्षीय रुद्र प्रताप सिंह की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
घटना के बाद आनन-फानन में दोनों को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया. दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं ससुराल वालों ने बताया कि गुरुवार की दोपहर महिला ने ससुराल में पारिवारिक कलह से तंग आकर अपने कमरे का दरवाजा बंद कर अपने दो बच्चों समेत गला काट लिया. महिला का पति बिहिया स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में काम करता है. इधर, कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी महिला के पिता भरत सिंह ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए गर्दन काटने का आरोप लगाया है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन