पुलिस के गोली मारने के विरोध में थे आक्रोशित

आरा : शहर के नवादा थाना क्षेत्र के महावीर टोला मुहल्ले में सोमवार की देर शाम पुलिस द्वारा एक युवक को गोली मारे जाने के विरोध में लोगों ने मंगलवार की सुबह दुकान बंद करा दी और जमकर बवाल मचाया. बाद में मौके पर पहुंची पुलिस के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा ठंडा हुआ. […]
आरा : शहर के नवादा थाना क्षेत्र के महावीर टोला मुहल्ले में सोमवार की देर शाम पुलिस द्वारा एक युवक को गोली मारे जाने के विरोध में लोगों ने मंगलवार की सुबह दुकान बंद करा दी और जमकर बवाल मचाया. बाद में मौके पर पहुंची पुलिस के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा ठंडा हुआ. पुलिस द्वारा आश्वासन दिया गया कि दोषी पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी, जिसके बाद मामला शांत हुआ. इस मामले में क्रॉस मोबाइल का जवान मुकेश कुमार सिंह उर्फ भंटा सिंह के बयान पर मोनू यादव सहित चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वहीं मोनू यादव के बयान पर क्रॉस मोबाइल के जवान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. इसको लेकर पुलिस घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है. साथ ही घटनास्थल पर लगे सीसी टीवी फुटेज को भी खंगाल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




