गुस्साये लोगों ने लगाया जाम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

विवाहिता से दुष्कर्म का मामला आरा : मायके आयी विवाहिता को गांव के ही कुछ वहशी दरिंदों ने अपना शिकार बना लिया. इस घटना से पूरा परिवार दहशत में आ गया है. पूरे परिवार में दहशत का माहौल कायम हो गया है. चार दिन पहले पीड़िता अपने ससुराल चरपोखरी थाना क्षेत्र के गांव में अपने […]
विज्ञापन
विवाहिता से दुष्कर्म का मामला
आरा : मायके आयी विवाहिता को गांव के ही कुछ वहशी दरिंदों ने अपना शिकार बना लिया. इस घटना से पूरा परिवार दहशत में आ गया है. पूरे परिवार में दहशत का माहौल कायम हो गया है.
चार दिन पहले पीड़िता अपने ससुराल चरपोखरी थाना क्षेत्र के गांव में अपने मां-पिता से मिलने के लिए मायके आयी हुई थी. शनिवार को गांव के ही कुछ मनचलों ने उसे जबरन उठाकर दुष्कर्म कर दिया. हालांकि घटना को अंजाम देने वाले वहशी. इधर, घटना से गुस्साये लोगों ने सड़क जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. बाद में पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी करने के बाद लोगों का गुस्सा ठंडा हुआ और यातायात बहाल किया गया. लगभग ढाई घंटा तक जाम लगा रहा. जाम की वजह से दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गयी.
छह माह पहले हुई थी शादी
पीड़िता के पिता पवना निवासी ओम प्रकाश ने बताया कि उसकी पुत्री की शादी पिछले साल जून महीने में चरपोखरी थाना क्षेत्र के पांडेडीह गांव में चिंटू पंडित से हुई थी. चिंटू पंडित मजदूरी करता है. हमलोगों से मिलने के लिए मेरी पुत्री आयी हुई थी. शौच करने जा रही थी, तभी दरिंदों ने उसके साथ हैवानियत दिखाते हुए सारी हदें पार कर दी.
क्या कहते हैं एसपी
पकड़े गये आरोपित व महिला का मेडिकल जांच कराया जायेगा. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. इस मामले में बहुत जल्द चार्जशीट समर्पित की जायेगी. स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलवायी जायेगी.
अवकाश कुमार, एसपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










