दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आरा. भाकपा माले की जांच टीम ने पवना में शौचालय जाते समय सामूहिक दुष्कर्म से पीड़ित महिला व उसके परिजनों से मुलाकात करने के बाद कहा कि सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाये. ऐसे लोगों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है. स्पीडी ट्रायल चलाकर उन्हें सजा दिलायी जाये. वहीं डॉक्टरों से पीड़िता का […]
विज्ञापन
आरा. भाकपा माले की जांच टीम ने पवना में शौचालय जाते समय सामूहिक दुष्कर्म से पीड़ित महिला व उसके परिजनों से मुलाकात करने के बाद कहा कि सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाये. ऐसे लोगों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है. स्पीडी ट्रायल चलाकर उन्हें सजा दिलायी जाये. वहीं डॉक्टरों से पीड़िता का उचित इलाज व मेडिकल जांच करने की मांग की. जांच टीम ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गयी, तो इसके विरुद्ध आंदोलन किया जायेगा. जांच टीम में भवनाथ राम, दिलराज प्रीतम, सुरेश पासवान, दीनानाथ सिंह, संगीता सिंह, सुधा देवी आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










