मूर्ति विसर्जन के दौरान हंगामे में राजद विधायक नामजद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आरा : बड़हरा थाने के केशोपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए विवाद और हंगामे के मामले में एक पक्ष ने बड़हरा के राजद विधायक सरोज यादव समेत 17 नामजद और 500 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष के केशोपुर निवासी लल्लू सिंह, दिनेश सिंह और दूसरे […]
विज्ञापन
आरा : बड़हरा थाने के केशोपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए विवाद और हंगामे के मामले में एक पक्ष ने बड़हरा के राजद विधायक सरोज यादव समेत 17 नामजद और 500 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष के केशोपुर निवासी लल्लू सिंह, दिनेश सिंह और दूसरे पक्ष के लाला के टोला गांव निवासी धर्मेंद्र राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं. बुधवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में बड़हरा के केशोपुर बाजार में दो गुटों में साढ़े तीन घंटे तक उपद्रव होता रहा और पुलिस मूकदर्शक बनी रही. बाद में वरीय पदाधिकारियों के पहुंचने के बाद
मूर्ति विसर्जन के दौरान…
मामला शांत हुआ था. उपद्रवियों ने केशोपुर बाजार में दुकानों में तोड़फोड़ कर कई वाहनों के शीशे फोड़ दिये थे. इस मामले में एक पक्ष के केशोपुर निवासी धनंजय सिंह के बयान पर बड़हरा विधायक सरोज यादव समेत 17 लोगों को नामजद तथा 500 अन्य लोगों को आरोपित बनाया गया है. वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से 24 नामजद तथा 200 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है. लाला के टोला के युवकों के साथ मारपीट के मामले में 10 नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इस संबंध में एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि कानून सबसे बड़ा है. कानून को हाथ में लेना अपराध है. किसी भी सूरत में उन्माद फैलाने वाले आरोपितों को बख्शा नहीं जायेगा.
अगर दोषी हूं तो मुझ पर कार्रवाई हो
अगर मैं दोषी हूं तो मुझ पर कार्रवाई की जाये. पुलिस निष्पक्ष रूप से अनुसंधान करें. घटना के दिन मैं था भी नहीं. मूर्ति विसर्जन के दौरान मारपीट हुई है. जनप्रतिनिधि होने के नाते मैं लोगों से शांति व्यवस्था बनाने की अपील करता हूं.
सरोज यादव, विधायक, बड़हरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










