शराब की बड़ी खेप बरामद, पुलिस ने जब्त की 2300 बोतल शराब
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jan 2018 4:49 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस को देखते ही शराब तस्कर भागने में रहा सफल आरा : शराब के खिलाफ पूरे जिले में चलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार को मुफस्सिल थाना पुलिस ने क्षेत्र के बड़का डुमरा गांव से शराब की बड़ी खेप बरामद की है. पुलिस की भनक लगते ही आरोपित भागने में सफल रहा. हालांकि पुलिस […]
विज्ञापन
पुलिस को देखते ही शराब तस्कर भागने में रहा सफल
आरा : शराब के खिलाफ पूरे जिले में चलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार को मुफस्सिल थाना पुलिस ने क्षेत्र के बड़का डुमरा गांव से शराब की बड़ी खेप बरामद की है. पुलिस की भनक लगते ही आरोपित भागने में सफल रहा. हालांकि पुलिस ने मुर्गी फार्म की बगल में छुपाये गये 2300 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है. इस मामले में मुफस्सिल थाना पुलिस ने बड़का डुमरा गांव निवासी रतनेश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है. साथ ही उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष श्रीकांत राम ने बताया कि भोजपुर एसपी के द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि बड़का डुमरा गांव में शराब की भारी खेप भंडारण की गयी है,
जिसके बाद टीम द्वारा छापेमारी की गयी जहां से 2300 बोतल शराब बरामद की गयी. पुलिस सूत्रों के अनुसार रत्नेश सिंह शराब का पुराना तस्कर है. इसके खिलाफ और कई मामले दर्ज हैं. इसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है. पुलिस को आशा है कि तस्कर की गिरफ्तारी के बाद और भी खुलासा होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




