आज रद्द रहेंगी पांच ट्रेनें

Published at :12 Nov 2017 6:58 AM (IST)
विज्ञापन
आज रद्द रहेंगी पांच ट्रेनें

कोहरे की मार. ठंड से पहले ही ट्रेन सेवाएं पूरी तरह से अस्त-व्यस्त समय पर रैक नहीं मिलने से लगातार रद्द हो रहीं ट्रेनें आरा : कोहरे की वजह से ट्रेन सेवा पूरी तरह से बेपटरी हो गयी है. राजधानी, पूर्वा व संपूर्ण क्रांति जैसी ट्रेनें भी 10 से 12 घंटे विलंब से चल रही […]

विज्ञापन

कोहरे की मार. ठंड से पहले ही ट्रेन सेवाएं पूरी तरह से अस्त-व्यस्त

समय पर रैक नहीं मिलने से लगातार रद्द हो रहीं ट्रेनें
आरा : कोहरे की वजह से ट्रेन सेवा पूरी तरह से बेपटरी हो गयी है. राजधानी, पूर्वा व संपूर्ण क्रांति जैसी ट्रेनें भी 10 से 12 घंटे विलंब से चल रही है. इसके कारण यात्रियों को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है. स्थिति ये है कि दिल्ली से आरा तक का सफर जहां आम दिनों में 12 घंटे में तय हो पूरी हो जाती है. वहीं इन दिनों से 30 घंटे तक ट्रेनों को लग जा रहे हैं. शनिवार को करीब 35 ट्रेनें अपने निर्धारित समय घंटों विलंब से चल रही थी. इसमें पटना राजधानी व कोलकाता राजधानी 12 घंटे, पूर्वा सुपर फास्ट 13 घंटे सहित कई ट्रेनों के लेट चलने की वजह से लोगों की रात प्लेटफाॅर्म पर ही बीत रही है. गत कई दिनों से लेट चल रही 22405 अप गरीब रथ एक्सप्रेस शनिवार को रैक के अभाव में रेलवे ने रद्द कर दिया.
आज ये ट्रेनें नहीं आयेंगी : हावड़ा से आनेवाली 12331 हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरी सुपर फास्ट, 13005 अप हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, 12328 डाउन देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस, 13414 डाउन दिल्ली-माल्दा टाउन फरक्का एक्सप्रेस व महानंदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी. ये ट्रेनें रविवार को आरा रेलवे स्टेशन पर नहीं आयेंगी.
राजधानी भी हो रही री-शेड्यूल :रेलवे का हाल दिनों-दिन बद से बदतर होती जा रही है. देश की सबसे वीआईपी ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस भी समय से नहीं चल पा रही है. स्थिति ये रही शनिवार को पटना से खुलनेवाली राजधानी एक्सप्रेस को भी 10 घंटे री-शेड्यूल किया गया था. अप में ट्रेनें समय से निकल रही है, लेकिन दिल्ली पहुंचते-पहुंचते घंटों लेट हो जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन