बर्निंग ट्रेन बनने से बची बक्सर-फतुहा पैसेंजर

Published at :09 Nov 2017 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
बर्निंग ट्रेन बनने से बची बक्सर-फतुहा पैसेंजर

आरा : बक्सर से फतुहा जा रही 63262 डाउन पैसेंजर ट्रेन बुधवार की सुबह बर्निंग ट्रेन बनने से बाल-बाल बच गयी. सुबह करीब 5 बजकर 44 मिनट पर यह ट्रेन रघुनाथपुर व बनाही रेलवे स्टेशनके बीच स्थित सिकरिया हॉल्ट से बनाही के लिए खुली. इसी बीच किसी ने चेनपुलिंग कर दी. इसके कारण प्रेशर निकलने […]

विज्ञापन
आरा : बक्सर से फतुहा जा रही 63262 डाउन पैसेंजर ट्रेन बुधवार की सुबह बर्निंग ट्रेन बनने से बाल-बाल बच गयी. सुबह करीब 5 बजकर 44 मिनट पर यह ट्रेन रघुनाथपुर व बनाही रेलवे स्टेशनके बीच स्थित सिकरिया हॉल्ट से बनाही के लिए खुली. इसी बीच किसी ने चेनपुलिंग कर दी.
इसके कारण प्रेशर निकलने लगा, लेकिन ट्रेन रुकी नहीं. बनाहीरेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे क्राॅसिंग से पहले ही अचानक ब्रेक जाम हो गया और ट्रेन अपने-आप खड़ी हो गयी. इसके बाद ट्रेन आगे नहीं बढ़ पा रही थी. इधर, ब्रेक से चक्का के रगड़ खाने की वजह से बोगियों में धुआं भर गया. यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी. लोग चलती ट्रेन कूदकर भागने लगे.
ट्रेन के ड्राइवर के करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ब्रेक रिलीज हुआ. इसके बाद ट्रेन बनाही रेलवे स्टेशन पर पहुंची. यात्रियों ने बताया कि ब्रेक से चक्का जाम हो गया था. ड्राइवर के लाख प्रयास के बाद भी ट्रेन आगे नहीं बढ़ पा रही थी.
ब्रेक के चक्के से पकड़ने के कारण पूरी बोगियों में धुआं भर गया था. इधर, शटल पैसेंजर ट्रेन का चक्का जाम होने से डाउन लाइन में आ रही ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया. इसके कारण अजीमाबाद -पटना एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें बिना ठहराव वाले स्टेशनों पर रुकी रहीं. इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
ट्रैक में जर्क, दुर्घटनाग्रस्त होने से बची पैसेंजर : आरा. मुगलसराय से पटना जा रही 63234 डाउन पैसेंजर ट्रेन बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गयी.
हालांकि ट्रेन सुरक्षित निकल गयी. इसके बाद ट्रेन के ड्राइवर ने आनन-फानन में इसकी सूचना दानापुर कंट्रोल को दी. कंट्रोल की सूचना पर नयी दिल्ली से इस्लामपुर जा रही मगध एक्सप्रेस को डुमरांव रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया. इसके बाद रघुनाथपुर में नॉन स्टॉप दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस को रोककर मौके पर पीडब्ल्यूआई टीम को भेजा गया.
यह घटना मुगलसराय-पटना रेलखंड के पोल संख्या 641/18 पर की है. ट्रैक में आये जर्क को दुरुस्त करने के बाद डाउन लाइन में परिचालन शुरू हुआ.
ट्रेनों का परिचालन ठप होने की वजह से आरा रेलवे स्टेशन पर हजारों यात्री फंस रहे. परिचालन सामान्य होने के बाद मुगलसराय की ओर से पहली ट्रेन मगध एक्सप्रेस आयी. मगध को रोककर भभुआ-पटना इंटरसिटी निकाला गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन