आरा-सासाराम रेलखंड पर लगेगा डबल डिसटेंस सिग्नल

आरा : सासाराम-आरा रेलखंड पर आनेवाले दिनों में डबल डिसटेंस सिग्नल लगाया जायेगा. इस सिस्टम के लग जाने से ड्राइवरों को करीब दो किलोमीटर दूर से ही सिग्नल की जानकारी मिल जायेगी. इस रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण होने के बाद से इस सिस्टम को लगाया जायेगा. दानापुर रेल मंडल के पटना-मुगलसराय रेलखंड पर 2001 में […]
आरा : सासाराम-आरा रेलखंड पर आनेवाले दिनों में डबल डिसटेंस सिग्नल लगाया जायेगा. इस सिस्टम के लग जाने से ड्राइवरों को करीब दो किलोमीटर दूर से ही सिग्नल की जानकारी मिल जायेगी. इस रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण होने के बाद से इस सिस्टम को लगाया जायेगा. दानापुर रेल मंडल के पटना-मुगलसराय रेलखंड पर 2001 में ही इस सिस्टम की शुरुआत कर दी गयी थी. डबल डिसटेंट सिग्नल सिस्टम की शुरुआत होने के बाद इस रूट पर भी ट्रेनों को 130 की रफ्तार से दौड़ाना संभव हो सकेगा.
इस सिस्टम से रेल खंड में लोको पायलट को दो किमी पहले ही संकेत मिल सकेंगे कि उसे आगे कौन-सा सिग्नल मिलनेवाला है. इससे रेल की रफ्तार नहीं टूटेगी और उसे अपनी गति पर निर्धारित किया जा सकेगा. मुगलसराय मंडल के तहत आनेवाले इस रेलखंड की लंबाई करीब 96 किलोमीटर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




