106 बोतल शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Published at :08 Nov 2017 3:37 AM (IST)
विज्ञापन
106 बोतल शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

आरा : नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 106 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को धर दबोचा. दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी. साथ ही इस धंधे से जुड़े अन्य तस्करों के बारे में जानकारी ली गयी. पुलिस गोपनीय तरीके से अन्य तस्करों की गिरफ्तारी को […]

विज्ञापन

आरा : नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 106 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को धर दबोचा. दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी. साथ ही इस धंधे से जुड़े अन्य तस्करों के बारे में जानकारी ली गयी. पुलिस गोपनीय तरीके से अन्य तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. पकड़े गये तस्करों में अहिरपुरवा गांव निवासी सोनू कुमार चौधरी तथा काजी टोला निवासी सोनू कुमार शामिल हैं. दोनों को पूछताछ के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया गया.

पुलिस सूत्रों के अनुसार गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि अहिरपुरवा गांव में सोनू कुमार चौधरी अपने घर में शराब रखकर बेच रहा है, जिसके बाद उसके घर में पुलिस की टीम द्वारा छापेमारी की गयी, जहां दोनों को दबोचा गया. तलाशी के क्रम में उसके घर से 22 बोतल रॉयल स्टैग, 80 बोतल 8 पीएम तथा दो बोतल ब्लैंडर प्राइड अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया कि पकड़े गये आरोपितों से पूछताछ की गयी तो उन लोगों ने तीन अन्य तस्करों का नाम बताया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन