चार घंटे के जाम में थम गयी वाहनों की रफ्तार

Published at :07 Nov 2017 2:04 AM (IST)
विज्ञापन
चार घंटे के जाम में थम गयी वाहनों की रफ्तार

आरा : शहर में सोमवार को कई जगहों पर महाजाम लग गया. इसके कारण हजारों वाहन विभिन्न सड़कों पर फंसे रहे. जाम में फंसे लोग पहले निकलने के चक्कर में आपस में उलझ भी गये और हाथापाई तक हो गयी. ट्रैफिक व्यवस्था को सामान्य करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. सोमवार को […]

विज्ञापन

आरा : शहर में सोमवार को कई जगहों पर महाजाम लग गया. इसके कारण हजारों वाहन विभिन्न सड़कों पर फंसे रहे. जाम में फंसे लोग पहले निकलने के चक्कर में आपस में उलझ भी गये और हाथापाई तक हो गयी. ट्रैफिक व्यवस्था को सामान्य करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. सोमवार को बड़हरा विधायक अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचे हुए थे.

इसके कारण शहर की प्रमुख मार्गों पर आनेवाले वाहनों को बीच में ही रोक दिया गया. शहर के नवादा, करमन टोला, स्टेशन रोड, शिवगंज, मठिया, जेल रोड सहित कई जगहों पर जाम लगा हुआ था. स्टेशन रोड में करमन टोला से नवादा थाना तक दोपहर 12 बजे से ऐसा जाम लगा कि जाम हटाने में ट्रैफिक पुलिस के भी पसीने छूट गये.

कई लोगों की छूटी ट्रेन : स्टेशन जाने के लिए मुख्य रोड कमरन टोला, नवादा और त्रिभुआनी चौक के समीप जाम लगने से कई लोगों की ट्रेनें तक छूट गयी. ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. जिन यात्रियों को ट्रेन पकड़ने की जल्दी थी, वे लोग ऑटो से उतर पैदल ही अपने सामान को उठा कर स्टेशन की ओर चल पड़े. वहीं जाम के कारण स्टेशन पर ऑटो व रिक्शे की भी समस्या पैदा हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन