गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा बडीहां गांव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Nov 2017 2:01 AM (IST)
विज्ञापन

रास्ते के विवाद को लेकर गरजीं बंदूकें, गोली लगने से एक युवक घायल संदेश थाना क्षेत्र के बडीहां गांव की है घटना, दहशत में है लोग आरा/संदेश : जिले के संदेश थाना क्षेत्र के बडीहां गांव सोमवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा गया. इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने लगभग 25 राउंड फायरिंग […]
विज्ञापन
रास्ते के विवाद को लेकर गरजीं बंदूकें, गोली लगने से एक युवक घायल
संदेश थाना क्षेत्र के बडीहां गांव की है घटना, दहशत में है लोग
आरा/संदेश : जिले के संदेश थाना क्षेत्र के बडीहां गांव सोमवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा गया. इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने लगभग 25 राउंड फायरिंग की, जिसमें एक युवक गोली लगने से जख्मी हो गया. गोली लगने से जख्मी बडीहां गांव निवासी संजय कुमार सिंह बताया जाता है, जो भुनेश्वर सिंह का पुत्र है.
बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था. देखते-ही- देखते मामला इतना बिगड़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने हरवे- हथियार के साथ पहुंच कर दूसरे पक्ष पर गोलियां चलाना शुरू कर दी, जिसमें संजय जख्मी हो गया. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. जख्मी को इलाज के लिए संदेश प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए आरा रेफर कर दिया.
इस संबंध में जख्मी के भाई अजय सिंह ने बताया कि पूर्व में भी इन लोगों के साथ जमीन व रास्ते को लेकर विवाद चला आ रहा है. सोमवार को इन लोगों द्वारा लगभग 25 राउंड फायरिंग की गयी, जिसके बाद किसी तरह से हमलोग जान बचाकर भाग निकले. घटना को लेकर पूरे गांव में दहशत व्याप्त है.
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित गांव से फरार बताया जाता है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. इस संबंध में सदर एसडीपीओ संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. फर्दबयान आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




