30 पुड़िया हेरोइन के साथ धंधेबाज चढ़ा हत्थे

Published at :06 Nov 2017 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
30 पुड़िया हेरोइन के साथ धंधेबाज चढ़ा हत्थे

नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज मुहल्ले से हुई गिरफ्तारी पकड़े गये तस्कर ने कई और लोगों के नाम बताये आरा : नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 30 पुड़िया हेरोइन के साथ एक युवक को धर दबोचा. पकड़ा गया युवक नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज मुहल्ला निवासी लालबाबू माली बताया जाता है. […]

विज्ञापन
नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज मुहल्ले से हुई गिरफ्तारी
पकड़े गये तस्कर ने कई और लोगों के नाम बताये
आरा : नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 30 पुड़िया हेरोइन के साथ एक युवक को धर दबोचा. पकड़ा गया युवक नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज मुहल्ला निवासी लालबाबू माली बताया जाता है.
बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गौसगंज इलाके में एक युवक हेरोइन बेच रहा है. सूचना के बाद नगर थाना पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिसिया पूछताछ में पकड़े गये तस्कर ने इस धंधे से जुड़े कई लोगों का नाम पुलिस को बताया है. पुलिस गोपनीय तरीके से उन लोगों को गिरफ्तार करने के लिए योजना बना रही है. बतादें कि नगर थाना क्षेत्र का गौसगंज इलाका हेरोइन तस्करी के मामले में पूर्व से ही दागी रहा है. इस कारोबार में कई युवा शामिल हैं.
पूर्व में भी कई बार हेरोइन तस्करी के मामले में इस इलाके से कई तस्करों को गिरफ्तार कर पुलिस सलाखों के पीछे ढकेल चुकी है, लेकिन इसके बाद भी इस धंधे से जुड़े लोग पुलिस के आंखों में धुल झोककर कारोबार करने से बाज नहीं आ रहे हैं. इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया कि सूचना पाकर उक्त तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन