जगह के अभाव में कबाड़ में तब्दील हुईं थानों में जब्त गाड़ियां

आरा : आपराधिक व अन्य मामलों में थानों में जब्त गाड़ियां अब कबाड़ी में तब्दील हो गयी. विगत कई वर्षों से जब्त गाड़ियों की नीलामी सरकार द्वारा नहीं की जा रही है, जिसके कारण सरकार को राजस्व की हानि हो रही है. पूर्व में कई गाड़ियों की नीलामी हो चुकी है, लेकिन विगत 10 वर्षों […]
आरा : आपराधिक व अन्य मामलों में थानों में जब्त गाड़ियां अब कबाड़ी में तब्दील हो गयी. विगत कई वर्षों से जब्त गाड़ियों की नीलामी सरकार द्वारा नहीं की जा रही है, जिसके कारण सरकार को राजस्व की हानि हो रही है. पूर्व में कई गाड़ियों की नीलामी हो चुकी है, लेकिन विगत 10 वर्षों से जब्त गाड़ियां थाने में कबाड़ी के ढेर की तरह लगी हुई है.
इसके प्रति शासन और प्रशासन दोनों जिम्मेदार है. कई थानों में तो गाड़ियां बेतरतीब ढंग से रख-रखाव के कारण सड़ गयी हैं. बता दे कि आपराधिक मामले या शराब के मामले में जब्त किये गये वाहनों की अधिकता होने के कारण थाने में जैसे- तैसे गाड़ियों को रखा गया है. आलम यह है कि थाने में जगह के अभाव के कारण गाड़ियां जैसे-तैसे रखी गयी हैं. भोजपुर जिले के आंकड़ों पर गौर करें, तो विगत कई वर्षों से छोटे- बड़े वाहनों को मिलाकर लगभग पांच हजार से अधिक गाड़ियां थाने में लगी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




