प्रशासन की कसरत हो रही बेकार, घाटों की स्थिति दयनीय

आरा : छठ पर्व को लेकर नगर के घाटों की स्थिति अब भी दयनीय बनी हुई है. हालांकि जिला प्रशासन बार-बार छठ पर्व की तैयारी को लेकर कसरत कर रहा है, पर अब तक उसका कसरत बेकार है. जिलाधिकारी द्वारा बैठक कर अधिकारियों को छठ घाटों की सफाई को लेकर बार-बार निर्देश दिया जा रहा […]
आरा : छठ पर्व को लेकर नगर के घाटों की स्थिति अब भी दयनीय बनी हुई है. हालांकि जिला प्रशासन बार-बार छठ पर्व की तैयारी को लेकर कसरत कर रहा है, पर अब तक उसका कसरत बेकार है. जिलाधिकारी द्वारा बैठक कर अधिकारियों को छठ घाटों की सफाई को लेकर बार-बार निर्देश दिया जा रहा है, पर छठ घाटों पर अब भी गंदगी फैली हुई है.
नगर निगम तथा जिला प्रशासन द्वारा अब तक छठ घाटों की सफाई को लेकर कोई खास पहल नहीं की गयी है. इस वर्ष छठव्रतियों को गंदगी में ही भगवान सूर्य को अर्घ देना पड़ेगा. नगर का गांगी छठ घाट महत्वपूर्ण घाटों में से एक है. हजारों की संख्या में छठ व्रती इस घाट पर छठ पर्व का अनुष्ठान पूरा करते हैं, पर इसकी सफाई के लिए प्रशासन व नगर निगम पहल नहीं कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




