दीवार गिरने से एक की मौत, छह जख्मी

Published at :02 Oct 2017 9:47 AM (IST)
विज्ञापन
दीवार गिरने से एक की मौत, छह जख्मी

बिहिया. प्रखंड की फिनगी पंचायत अंतर्गत फिनगी टोला गांव में शुक्रवार को नवमी के दिन मिट्टी के घर की दीवार गिर जाने से एक ही परिवार की तीन महिलाओं समेत चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये. घटना में बुरी तरह से जख्मी स्व शिवजी राम की पत्नी केशरी देवी (65 वर्ष) की आरा […]

विज्ञापन
बिहिया. प्रखंड की फिनगी पंचायत अंतर्गत फिनगी टोला गांव में शुक्रवार को नवमी के दिन मिट्टी के घर की दीवार गिर जाने से एक ही परिवार की तीन महिलाओं समेत चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये. घटना में बुरी तरह से जख्मी स्व शिवजी राम की पत्नी केशरी देवी (65 वर्ष) की आरा स्थित सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी.
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को हुई तेज बारिश के बाद शाम में उक्त सभी लोग अपने घर के बाहर दीवार के पास लगी खाट पर बैठे हुए थे. इसी दौरान घर की मिट्टी की दीवार भरभरा कर बैठे हुए लोगों पर गिर पड़ी. घटना को लेकर गांव में अफरा-तफरी मच गयी. ग्रामीणों द्वारा घटना में जख्मी स्व शिवजी राम के पुत्र खेदन राम, खेदन राम की पत्नी राजमुनी देवी, खेदन राम की मां केशरी देवी व बहन मुन्नी देवी को इलाज के लिए बिहिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा रेफर कर दिया गया.
सदर अस्पताल में इलाज के दौरान जहां केशरी देवी की मौत हो गयी, वहीं गंभीर रूप से जख्मी खेदन राम को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. मामले को लेकर पंचायत के मुखिया पति मुराद हुसैन ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराये जाने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन