आरा : पुरानी रंजिश में गयी दो लोगों की जान, मुखिया और पूर्व मुखिया समर्थकों के बीच चली गोली

आरा : बिहार के भोजपुर जिले में पुरानी दुश्मनी में दो लोगों की जान चली गयी. जानकारी के अनुसार यहां पूर्व मुखिया और वर्तमान मुखिया के परिवार के बीच खून-खराबा हुआ. घटना शाहपुर प्रखंड के गौरा पंचायत के पहाड़पुर गांव की बतायी जा रही है. खबरों की मानें तो शुक्रवार रात मुखिया राजदेव ठाकुर के […]
आरा : बिहार के भोजपुर जिले में पुरानी दुश्मनी में दो लोगों की जान चली गयी. जानकारी के अनुसार यहां पूर्व मुखिया और वर्तमान मुखिया के परिवार के बीच खून-खराबा हुआ. घटना शाहपुर प्रखंड के गौरा पंचायत के पहाड़पुर गांव की बतायी जा रही है.
खबरों की मानें तो शुक्रवार रात मुखिया राजदेव ठाकुर के बेटे मनोज ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. शनिवार सुबह इस वारदात से गुस्साए मुखिया राजदेव के लोगों ने पूर्व मुखिया केदार पांडेय के घर पर हमला कर दिया. मुखिया समर्थकों ने केदार के बड़े भाई के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. उनकी उम्र 85 साल बतायी जा रही है.
इस दौरान दोनों पक्ष के बीच घंटों गोलीबारी हुई. इस घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है.
दुर्गा पूजा पंडाल से घूम कर लौट रहे थे मनोज
मनोज ठाकुर बाजार से दुर्गा पूजा पंडाल से घूम कर अपने भतीजे के साथ घर वापस लौट रहे थे तभी गौरा गांव के करीब सड़क पर घात लगाकर 5 की संख्या में अपराधियों उसकी बाट जोह रहे थे. जैसे ही मनोज उनके करीब पहुंचे अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकले. घटना शाम 8.30 बजे के करीब की है. गोली लगने के बाद आनन-फानन में मनोज को सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




