डूबने से हुई बच्चे की मौत हादसा . मामा के साथ गंगाजल लेने गया था भांजा

Published at :28 Sep 2017 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
डूबने से हुई बच्चे की मौत हादसा . मामा के साथ गंगाजल लेने गया था भांजा

बड़हरा थाना क्षेत्र के केशोपुर गंगा घाट पर हुआ हादसा आरा/बड़हरा : मामा के साथ गंगाजल लेने गया था भांजा, पैर फिसलने के कारण गंगा नदी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना बड़हरा थाना क्षेत्र के केशोपुर गंगा नदी घाट पर हुआ. बच्चे की पहचान बड़हरा थाना क्षेत्र के देवरथ गांव निवासी […]

विज्ञापन

बड़हरा थाना क्षेत्र के केशोपुर गंगा घाट पर हुआ हादसा

आरा/बड़हरा : मामा के साथ गंगाजल लेने गया था भांजा, पैर फिसलने के कारण गंगा नदी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना बड़हरा थाना क्षेत्र के केशोपुर गंगा नदी घाट पर हुआ. बच्चे की पहचान बड़हरा थाना क्षेत्र के देवरथ गांव निवासी प्रियांशु उर्फ साहिल कुमार के रूप में हुई. घटना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी और बच्चे का शव ढूंढ़ने में जुट गयी. बताया जा रहा है कि प्रियांशु अपने मामा मुन्ना साह के साथ मंगलवार को केशवपुर घाट पर गंगाजल लाने गया था.
जल लाने के क्रम में प्रियांशु नहाने लगा. इसी बीच पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चला गया. घटना के बाद कोहराम मच गया है. घटना के बाद बड़हरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शव को ढूंढ़ने को लेकर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया. शाम चार बजे से टीम गंगा नदी मे बच्चे को ढूंढ़ने का कार्य शुरू किया गया.
समाचार लिखे जाने तक बच्चा का शव नहीं मिल पाया था. घटनास्थल पर अंचलाधिकारी सुमीत कुमार सिंह, बड़हरा थानाप्रभारी मनोज कुमार उपस्थित थे.
पांच साल पहले मां की हुई थी मौत : मृतक प्रियांशु की मां का पांच साल पहले मौत हो गयी थी, जिसके बाद से वह अपने मामा के घर आरा सिंह कॉलोनी मीरगंज में रहता था. मामा के घर में नवरात्रि की पूजा चल रही थी, इसी को लेकर वह गंगाजल लाने गंगा घाट पर गया हुआ था. घटना के बाद मृतक के छोटा भाई शुभम व पूरे परिवार का रोते- रोते बुरा हाल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन