सर्पदंश से एक महिला व एक बच्चे की मौत

Published at :28 Sep 2017 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
सर्पदंश से एक महिला व एक बच्चे की मौत

जिले में अब तक 50 लोगों की जा चुकी हैं जान आरा : भोजपुर जिले में इन दिनों सांपों का कहर जारी हो गया है. बरसात से लेकर अब तक सर्पदंश से 50 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. हालांकि सदर अस्पताल में इसको लेकर दवा की उपलब्धता कर दी गयी है. बुधवार […]

विज्ञापन

जिले में अब तक 50 लोगों की जा चुकी हैं जान

आरा : भोजपुर जिले में इन दिनों सांपों का कहर जारी हो गया है. बरसात से लेकर अब तक सर्पदंश से 50 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. हालांकि सदर अस्पताल में इसको लेकर दवा की उपलब्धता कर दी गयी है. बुधवार को सर्पदंश से एक महिला व बच्चे की मौत हो गयी है. जानकारी के अनुसार सहार थाना क्षेत्र के ननउर गांव निवासी बबन सिंह की पत्नी इंदू देवी की मौत सर्पदंश से हो गयी. वहीं दूसरी ओर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के वामपाली गांव में बदरी भगत का पुत्र दीपु 12 साल की मौत सर्पदंश से हो गयी.
घटना के बाद दोनों के घर में कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि महिला इंदू देवी घर में सोयी हुई थी, तभी विषैले सर्प ने डस लिया. घर के लोग झाड़-फूक के चक्कर में देर कर दिये, जिसके कारण महिला की मौत हो गयी. वहीं दूसरी ओर बच्चा दीपू सुबह में शौच करने जा रहा था, तभी विषैले सांप ने डस लिया. अस्पताल लाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी. आनन- फानन में बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मौत के बाद सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया. परिजन रोने- चीखने लगे. शव को बिना पोस्टमार्टम कराये लेकर चले गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन