कट्टा व कारतूस बरामद

Published at :24 Sep 2017 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
कट्टा व कारतूस बरामद

कार्रवाई . अपराध की योजना बना रहे थे अपराधी उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव में हुई छापेमारी पुलिस को देख अपराधी भागे आरा : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की. जहां से पुलिस ने दो घरों से दो लोडेड कट्टा व आठ कारतूस बरामद […]

विज्ञापन

कार्रवाई . अपराध की योजना बना रहे थे अपराधी

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव में हुई छापेमारी
पुलिस को देख अपराधी भागे
आरा : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की. जहां से पुलिस ने दो घरों से दो लोडेड कट्टा व आठ कारतूस बरामद किया है. हालांकि पुलिस की भनक लगते ही आरोपित फरार हो गया. जानकारी के अनुसार बेलाउर गांव में दो अपराध कर्मी गोपाल चौधरी व गौतम चौधरी एक जगह पर बैठकर अपराध की योजना बना रहे थे, तभी पुलिस को भनक लग गयी और मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के घर छापेमारी कर दो कट्टा व कारतूस बरामद किया.
हालांकि अपराध कर्मियों के पास बड़े हथियार होने की सूचना भी प्राप्त थी, लेकिन दोनों भागने में सफल रहे. इन दोनों के विरुद्ध उदंवतनगर थाने में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार ये दोनों बुटन चौधरी गैंग के सक्रिय सदस्य बताये जाते हैं. दोनों रंजीत चौधरी के भाई हेमंत चौधरी के हत्या के मामले में जेल भी जा चुके हैं. रंजीत चौधरी के भाई की हत्या में इन दोनों की संलिप्तता सामने आयी थी. इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही छापेमारी की गयी, जिसमें ये दोनों अपराध कर्मी भागने में सफल रहे, लेकिन इनके घर से हथियार व कारतूस की बरामदगी हुई है.
बताया जा रहा है कि अमरजीत चौधरी की हत्या के बाद ये दोनों प्रतिशोध की भावना से अपराध को अंजाम देने के फिराक में थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन