19 सितंबर तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें

आरा : बाढ़ के पानी में कमी आने के बाद भी पूर्वोत्तर भारत जाने के रेल संपर्क पूरी तरह से बहाल नहीं हो पाया है. अभी लगातार ट्रेनों को शाॅर्ट टर्मिनेट व रद्द किया जा रहा है. रेलवे की ओर से एक बयान जारी कर पूर्वोत्तर भारत में जाने वाली ब्रह्मपुत्र मेल सहित कई ट्रेनों […]
आरा : बाढ़ के पानी में कमी आने के बाद भी पूर्वोत्तर भारत जाने के रेल संपर्क पूरी तरह से बहाल नहीं हो पाया है. अभी लगातार ट्रेनों को शाॅर्ट टर्मिनेट व रद्द किया जा रहा है. रेलवे की ओर से एक बयान जारी कर पूर्वोत्तर भारत में जाने वाली ब्रह्मपुत्र मेल सहित कई ट्रेनों को रद्द किया गया है. पटना-मुगलसराय रेलखंड से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में ब्रह्मपुत्र मेल व महानंदा एक्सप्रेस को रेलवे द्वारा 16 से 19 सितंबर तक रद्द कर दिया गया है. 15646 गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक 17 सितंबर, कामाख्या-भगत की कोठी आठ व 22 सितंबर को रद्द किया गया.
इससे यात्रियों को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है. सबसे ज्यादा परेशानी सेना व अर्धसैनिक बल के जवानों को हो रही है. कटिहार व अलीपुरद्वार रेल मंडल में आयी बाढ़ के बाद अब भी हालात पटरी पर नहीं आ सके हैं. इस कारण रेलवे ट्रैक व प्लेटफॉर्म पानी में डूबे हुए हैं. ट्रैक पर पानी भरने की वजह से कई जगह रेल पटरी धंस गयी है. ड्यूटी से छुट्टी लेकर घर आनेवाले भी नहीं लौट पा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




