अनाईठ में दिखेगा बंगाल का प्रसिद्ध नवोदीप मंदिर

Published at :15 Sep 2017 3:29 AM (IST)
विज्ञापन
अनाईठ में दिखेगा बंगाल का प्रसिद्ध नवोदीप मंदिर

दुर्गापूजा. सुरक्षा की रहेगी विशेष व्यवस्था आरा : श्रीश्री दुर्गापूजा जन कल्याण समिति द्वारा अनाईठ मठिया के पास दुर्गापूजा महोत्सव की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. वहीं, कारीगरों द्वारा पंडाल निर्माण का कार्य दिन-रात किया जा रहा है. यहां लगभग नौ लाख की लागत से कोलकाता के मायापुर स्थित प्रसिद्ध नवोदीप मंदिर का […]

विज्ञापन

दुर्गापूजा. सुरक्षा की रहेगी विशेष व्यवस्था

आरा : श्रीश्री दुर्गापूजा जन कल्याण समिति द्वारा अनाईठ मठिया के पास दुर्गापूजा महोत्सव की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. वहीं, कारीगरों द्वारा पंडाल निर्माण का कार्य दिन-रात किया जा रहा है. यहां लगभग नौ लाख की लागत से कोलकाता के मायापुर स्थित प्रसिद्ध नवोदीप मंदिर का प्रारूप देखने को मिलेगा. इसके लिए समिति के सदस्य व पंडाल निर्माता रात-दिन पूरे दम-खम से लगे हैं. बिहारशरीफ के मशहूर पंडाल निर्माता राजू मिस्त्री व आरा के प्रसिद्ध मूर्ति निर्माता स्व. भरत मिस्त्री के पुत्र मुन्ना मिस्त्री महोत्सव में चार चांद लगाने में जी-जान से लगे हैं.
पंडाल के आसपास सुरक्षा की होगी व्यापक व्यवस्था : अध्यक्ष ने बताया कि मां दुर्गा के पंडाल के पास सुरक्षा की व्यापक प्रबंध किये जायेंगे. दर्शन करने आनेवाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जायेगा. श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए समिति के वोलेंटियर रात-दिन तैनात रहेंगे.
प्राथमिक उपचार की रहेगी व्यवस्था : दुर्गापूजा पंडाल के पास नवरात्र में प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रहेगी. अध्यक्ष ने बताया कि समिति इसके लिए संवेदनशील है. इस दौरान सभी आवश्यक दवाओं की उपलब्धता रहेगी.
श्रीश्री दुर्गापूजा समिति के अधिकारी : अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष विजय चौधरी, सचिव अजीत कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष विकास कुमार तिवारी, महामंत्री गुड्डू चौधरी, उपसचिव अविनाश सिंह, संयोजक संजय पटेल सहित सदस्य में सिटी बाबू, मनीष कुमार, पंकज कुमार, बिट्टू कुमार, रवि कुमार, शशि कुमार, सन्नी कुमार आदि.
दुर्गापूजा महोत्सव में नौ लाख होंगे खर्च
इस संबंध में श्रीश्री दुर्गापूजा जन कल्याण समिति के अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने बताया कि बिहारशरीफ के प्रसिद्ध पंडाल निर्माता राजू मिस्त्री द्वारा बंगाल के प्रसिद्ध नवोदीप मंदिर का प्रारूप बनाया जा रहा है. जबकि आरा, करमन टोला के प्रसिद्ध मूर्ति निर्माता मुन्ना मिस्त्री मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है. महोत्सव में नौ लाख रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है.
आरा-सासाराम हाइवे रहेगा जगमग
श्रीश्री दुर्गापूजा जन कल्याण समिति के अध्यक्ष शिव कुमार चौधरी ने बताया कि पंडाल स्थल के आरा-सासाराम हाइवे पर लगभग एक किलोमीटर की दूरी में अच्छी प्रकाश की व्यवस्था रहेगी, ताकि मां-बहनों सहित अन्य श्रद्धालुओं को आने-जाने में किसी तरह की असुविधा न हो. वहीं, रंग-बिरंगे बल्बों का आकर्षक नजारा भी देखने को मिलेगा. इसकी तैयारी जोरों से की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन