छात्रों ने कार्यालय में ताला जड़ा

Published at :14 Sep 2017 3:56 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रों ने कार्यालय में ताला जड़ा

आरा : मूलभूत सुविधाओं से वंचित आंबेडकर छात्रावास के छात्रों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा. गुस्साये छात्रों ने कल्याण विभाग के कार्यालय में जमकर हंगामा किया. साथ ही जिला प्रशासन व सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की. इस दौरान छात्रों ने कल्याण विभाग के कार्यालय में ताला जड़ दिया और कार्यालय के समक्ष बैठकर […]

विज्ञापन

आरा : मूलभूत सुविधाओं से वंचित आंबेडकर छात्रावास के छात्रों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा. गुस्साये छात्रों ने कल्याण विभाग के कार्यालय में जमकर हंगामा किया. साथ ही जिला प्रशासन व सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की. इस दौरान छात्रों ने कल्याण विभाग के कार्यालय में ताला जड़ दिया और कार्यालय के समक्ष बैठकर प्रदर्शन करने लगे.

जिला प्रशासन के विरुद्ध नाराजगी जताते हुए छात्रों ने बताया कि सरकार द्वारा दी जानेवाली सुविधा उन तक नहीं पहुंच रही है. छात्रावास में चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है. शौचालय और पेयजल की समस्या है. बार- बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुधार होते नहीं दिख रहा है. साथ ही पढ़ाई भी बाधित हो रहा है. ड्रेस का पैसा अब तक बाकी है. जिला प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है. इससे गुस्साये छात्रों ने जिला कल्याण पदाधिकारी के कार्यालय का घेराव किया है.

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर नवादा थाना पुलिस भी पहुंच गयी. छात्रों को काफी समझाया-बुझाया गया लेकिन वे कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे. बाद में कल्याण पदाधिकारी के आश्वासन पर छात्र मान गये और हंगामा शांत हुआ. जिला कल्याण पदाधिकारी प्रियंका द्वारा 15 दिनों के भीतर कार्य करने का आश्वासन दिया गया, तब जाकर मामला शांत हुआ.

तालाब में स्नान करने गयी तीन किशोरियों की डूबने से मौत
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन