आईबीएच सिग्नल से रफ्तार पकड़ेंगीं ट्रेनें

आरा : पटना-मुगलसराय रेलखंड पर ट्रेनों के बेहतर संचालन के लिए आईबीएच सिग्नल लगाने का काम किया जा रहा है. आईबीएच सिग्नल के लग जाने से एक सेक्शन में दो ट्रेनें चल सकेंगी. इससे समय की बचत होगी. फिलहाल आरा व कुल्हड़िया हॉल्ट के बीच जमीरा हॉल्ट व कारीसाथ व बिहिया के बीच सर्वोदय हॉल्ट […]
आरा : पटना-मुगलसराय रेलखंड पर ट्रेनों के बेहतर संचालन के लिए आईबीएच सिग्नल लगाने का काम किया जा रहा है. आईबीएच सिग्नल के लग जाने से एक सेक्शन में दो ट्रेनें चल सकेंगी. इससे समय की बचत होगी. फिलहाल आरा व कुल्हड़िया हॉल्ट के बीच जमीरा हॉल्ट व कारीसाथ व बिहिया के बीच सर्वोदय हॉल्ट पर आईबीएच लगाया जा चुका है.
आनेवाले दिनों हर स्टेशन के बीच आईबीएच सिग्नल लगाने की रेलवे की योजना है, ताकि ट्रेनों को रफ्तार दिया जा सके. कम समय में ट्रेनें अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सकें. इससे समय की काफी बचत होती है. सिग्नल व्यवस्था दुरुस्त रहने पर ज्यादा गाड़ियों के रहने पर भी ट्रेनों को चलाने में दिक्कत नहीं होगी, क्योंकि मुगलसराय-इलाहाबाद-कानपुर-गाजियाबाद सेक्शन पर ऑटोमेटिक सिग्नल प्रक्रिया है. इसके कारण एक सेक्शन में चार से पांच गाड़ियां चलती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




