हाजत में युवक की पिटाई कर तोड़ा हाथ

Published at :11 Sep 2017 10:06 AM (IST)
विज्ञापन
हाजत में युवक की पिटाई कर तोड़ा हाथ

चांदी : पहले जिले के एक दारोगा जी ने पुलिसिया रौब दिखाते हुए एक मुखिया पुत्र को गाली दी, तो अब एक दारोगा ने हाजत में एक युवक का हाथ तोड़ दिया. जिले में पुलिसिया जुल्म कम होने का नाम नहीं ले रहा. कृष्णगढ़ थाने के थानाध्यक्ष के गाली- गलौज का मामला अभी ठंडा भी […]

विज्ञापन
चांदी : पहले जिले के एक दारोगा जी ने पुलिसिया रौब दिखाते हुए एक मुखिया पुत्र को गाली दी, तो अब एक दारोगा ने हाजत में एक युवक का हाथ तोड़ दिया. जिले में पुलिसिया जुल्म कम होने का नाम नहीं ले रहा. कृष्णगढ़ थाने के थानाध्यक्ष के गाली- गलौज का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि कथित नशे की हालत में स्थानीय युवक ने चांदी थाना के थानाध्यक्ष जेपी राय पर थाना परिसर के अंदर जमकर मारपीट में हाथ तोड़े जाने का आरोप लगाया है. मामला तब और गंभीर हो गया जब जेल प्रशासन ने बंदी का टूटा हाथ देखकर अपने यहां रखने से ही हाथ खड़ा कर दिया.
जानकारी के मुताबिक गश्ती के दौरान चांदी थाने के हरदास टोला निवासी अर्जुन, जलपुरा निवासी सज्जन पासवान व चांदी निवासी राजेश को शराब के नशे में पाया गया.
जहां से पुलिस ने तीनों को पकड़ा और थाने ले आयी. थाने पहुंच पकड़े गये तीनों युवकों से पुलिस पूछताछ कर ही रही थी कि शब्दों में अभद्रता देख उनमें से एक राजेश ने रोकना चाहा, जिस पर बिफरे थानाधयक्ष जेपी राय ने चांदी गांव निवासी हरदेव सिंह के 40 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार सिंह को शराब के नशे का आरोप लगा हाजत में ही जमकर पिटाई कर दी. थानेदार ने राजेश की इतनी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसका बायां हाथ टूट गया.
जेल में रखने से किया इन्कार, तो थानाप्रभारी की बढ़ गयी बेचैनी : इधर इस मामले में तीनों को जेल भेजने के क्रम में जेल प्रबंधन ने हाथ टूटा देख घायल अवस्था में उसे लेने से इन्कार कर दिया. इस बात की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष के हाथ-पैर फूलने लगे . इसके बाद तो थानाप्रभारी ने दूसरी जगह रखने की व्यवस्था करायी. हालांकि मामले ने तूल पकड़ ही लिया और पुलिस की गर्दन भी फंस गयी.
थानेदार ने कहा भागने में गिरा, तो भुक्तभोगी ने दिखाये लाठी के जख्म : पुलिसिया जुर्म बयां करते राजेश ने जांघ पर लाठी से पीटकर काले निशान दिखाते हुए कहा कि थानेदार ने ही इतनी बेरहमी से पिटाई की है. उसकी कोई गलती नहीं थी, वह बस अपशब्द का विरोध कर रहा था. इधर थानाध्यक्ष जेपी राय ने बताया कि पुलिस को देखकर भागने के क्रम में वह गिर गया था और जख्मी हो गया. बंदी के साथ कोई मारपीट नहीं की गयी है.
छह घंटे तक दूसरे थाने में रख दिया
घटना के बाद चांदी के थानाध्यक्ष ने थाना में स्थानीय लोगों द्वारा हंगामा किये जाने के डर से घायल को आरा शहर के मुफस्सिल थाने के लॉक अप में रख दिया. छह घंटे तक तेज दर्द से कराहने का हवाला दे घरवालों द्वारा इलाज कराये जाने की बात पर भी पुलिस ने कोई कारगर कदम नहीं उठाया. इसके बाद देर शाम चांदी थाना के एक अधिकारी समीर सिंह मुफस्सिल थाने से लेकर उसे सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज कराया गया.
क्या कहते हैं अधिकारी
इंस्पेक्टर को इस मामले की जांच करने का आदेश दिया गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में जो भी पुलिस कर्मी दोषी होगा, उसके खिलाफ निश्चित तौर पर कार्रवाई की जायेगी.
अवकाश कुमार, पुलिस कप्तान
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन