हत्या कर फेंका गया शव कुएं से बरामद

Published at :11 Sep 2017 10:05 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या कर फेंका गया शव कुएं से बरामद

आरा/संदेश. संदेश थाना क्षेत्र के पडुंरा रामपुर गांव के बधार के कुएं से पुलिस ने शव को बरामद किया. ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि पहले हत्या की गयी है. उसके बाद साक्ष्य को छुपाने के उद्देश्य से शव को कुएं में डाल दिया गया है. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने कुएं से […]

विज्ञापन
आरा/संदेश. संदेश थाना क्षेत्र के पडुंरा रामपुर गांव के बधार के कुएं से पुलिस ने शव को बरामद किया. ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि पहले हत्या की गयी है. उसके बाद साक्ष्य को छुपाने के उद्देश्य से शव को कुएं में डाल दिया गया है.
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने कुएं से शव को बरामद किया है और शव को कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम के लिए आरा भेज दिया. हालांकि शव की पहचान अब तक नहीं हो पायी है. पुलिस का कहना है कि शव दो- तीन दिन पहले का है. इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गयी है. घटना के बाद लोगों की भीड़ भी जुट गयी थी. आसपास गांव के लोगों से शव की पहचान भी करायी गयी, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी.
बताया जा रहा है कि रविवार को गांव के लोग बधार में गये हुए थे, तभी कुमरी नदी के बगल में स्थित कुएं में शव को देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कुएं से निकाला. पुलिस शव को शिनाख्त करने में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन