हत्या और आत्महत्या के पेच में फंसी पुलिस

Published at :10 Sep 2017 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या और आत्महत्या के पेच में फंसी पुलिस

आरा/चरपोखरी : जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के सियाडीह गांव में एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में मृतका के मायके वाले द्वारा पति समेत ससुराल के पांच लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है. जानकारी के अनुसार मृतका संगीता देवी बतायी जाती है, जो […]

विज्ञापन

आरा/चरपोखरी : जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के सियाडीह गांव में एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में मृतका के मायके वाले द्वारा पति समेत ससुराल के पांच लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है. जानकारी के अनुसार मृतका संगीता देवी बतायी जाती है, जो सियाडिह गांव निवासी अरुण कुमार यादव की पत्नी है. घटना शनिवार की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गयी और छानबीन शुरू कर दी.

शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर मृतका के मायकेवाले चरपोखरी थाना क्षेत्र के बरनी गांव निवासी रामवचन सिंह द्वारा चरपोखरी थाने में गला दबाकर हत्या करने का मामला दर्ज कराया गया है. घटना के बाद ससुरालवाले फरार हो गये हैं. हालांकि पुलिस पूरे मामले की छानबीन गहराई से कर रही है. घटना के बाद अफरातफरी का माहौल कायम हो गया है. हालांकि पुलिस हत्या और आत्महत्या के पेच में फंस गयी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो पायेगा.

इस संबंध में चरपोखरी थानाध्यक्ष कुंवर गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के मामले का खुलासा होगा. हालांकि ससुराल पक्षवालों का कहना है कि मृतका द्वारा खुदखुशी की गयी है. अब देखना यह है कि मृतका खुदखुशी की है या उसकी हत्या हुई है. बता दें कि 15 साल पहले मृतका की शादी हुई थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन