चार बच्चियों को जन्म देने के बाद डिप्रेशन में रहती थी संगीता

आरा : संगीता को चार बच्चियां थीं. ससुरालवाले लड़के के लिए बराबर उसे ताना मारते थे. ससुरालवालों द्वारा अक्सर उसे प्रताड़ित किया जाता था, जिसको लेकर काफी डिप्रेशन में रहती थी संगीता. उक्त बातों की जानकारी घटना के बाद मृतका संगीता के बाबा रामवचन सिंह ने दी. उनका कहना है कि ससुराल वाले अक्सर उसे […]
आरा : संगीता को चार बच्चियां थीं. ससुरालवाले लड़के के लिए बराबर उसे ताना मारते थे. ससुरालवालों द्वारा अक्सर उसे प्रताड़ित किया जाता था, जिसको लेकर काफी डिप्रेशन में रहती थी संगीता. उक्त बातों की जानकारी घटना के बाद मृतका संगीता के बाबा रामवचन सिंह ने दी. उनका कहना है कि ससुराल वाले अक्सर उसे ताना दिया करते थे. चार बच्चियों को जन्म देना उसके लिए अपराध बन गया था. आखिरकार ससुरालवालों ने मेरे बच्ची की जान ले ही ली.
बताया जा रहा है कि संगीता की चार पुत्रियां हैं. सबसे बड़ी लड़की 10 वर्ष की है. पति और घरवाले इसको अक्सर प्रताड़ित किया करते थे, जिसको लेकर वह काफी अपने आप को असहज महसूस करती थी. हालांकि ससुराल वालों का कहना है कि चार दिन पहले भी वह आत्महत्या करने का प्रयास कर चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




