कार और बाइक की टक्कर में ठेकेदार की मौत, एक जख्मी

Published at :09 Sep 2017 4:51 AM (IST)
विज्ञापन
कार और बाइक की टक्कर में ठेकेदार की मौत, एक जख्मी

आरा : आरा- बक्सर मुख्य राज्य मार्ग पर गजराजगंज के समीप शुक्रवार को कार और बाइक की टक्कर में एक ठेकेदार की मौत हो गयी. वहीं दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना को अंजाम देकर भाग रहे कार चालक को पुलिस ने धर दबोचा. जानकारी के अनुसार मृतक सहार थाना क्षेत्र के पेरहाप […]

विज्ञापन

आरा : आरा- बक्सर मुख्य राज्य मार्ग पर गजराजगंज के समीप शुक्रवार को कार और बाइक की टक्कर में एक ठेकेदार की मौत हो गयी. वहीं दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना को अंजाम देकर भाग रहे कार चालक को पुलिस ने धर दबोचा. जानकारी के अनुसार मृतक सहार थाना क्षेत्र के पेरहाप गांव निवासी राम निवास राय के पुत्र विपिन बिहारी बताये जाते हैं. वहीं जख्मी संदेश थाना क्षेत्र के मनिअछ गांव निवासी सुधीर कुमार बताये जाते हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

गंभीर रूप से जख्मी सुधीर का इस घटना में पैर टूट गया है. बताया जा रहा है कि दोनों बिजली विभाग के ठेकेदार है. शुक्रवार को दोनों काम को लेकर बाइक से आरा से बिहिया जा रहे थे, तभी गजराजगंज के छोटकी सासाराम के समीप अनियंत्रित कार के चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया,

जहां एक की स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया. इलाज के लिए पटना जाने के क्रम में विपिन बिहारी की मौत हो गयी. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. घटना की जानकारी मिलते ही ठेकेदार की पत्नी रूबी देवी तथा इकलौता पुत्र मुन्ना का रोते- रोते बुरा हाल था. ठेकेदार विपिन बिहारी आरा में ठेकेदारी कर अपने परिवार के साथ आरा में किराये के मकान में रहते थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन