अब घर बैठे मिलेगी केस की अद्यतन जानकारी

आरा : भोजपुर जिले के 15 थानों में ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. अब घर बैठे लोग अपने केस की अद्यतन जानकारी ले पायेंगे, जबकि अन्य थानों में इस प्रक्रिया के शुरू करने की कवायद तेज कर दी गयी है. इसको लेकर प्रशासन जोर-शोर से लगा हुआ है. केंद्र […]
आरा : भोजपुर जिले के 15 थानों में ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. अब घर बैठे लोग अपने केस की अद्यतन जानकारी ले पायेंगे, जबकि अन्य थानों में इस प्रक्रिया के शुरू करने की कवायद तेज कर दी गयी है. इसको लेकर प्रशासन जोर-शोर से लगा हुआ है. केंद्र सरकार के आदेश के आलोक में बिहार में भी यह प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. साथ ही बिहार पुलिस को हाई टेक बनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है. भोजपुर जिले के 15 थानों में यह प्रक्रिया चालू है.
पहले थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कोर्ट का चक्कर लगाना पड़ता था. अब लोगों को इससे मुक्ति मिल गयी है. अभी इस साइट को सिर्फ पुलिस के वरीय पदाधिकारी ही देख रहे हैं. कुछ दिनों के बाद इसको सार्वजनिक कर दिया जायेगा, जिसकी प्रक्रिया चल रही है. इस संबंध में एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों के कारण सार्वजनिक नहीं किया गया है. बहुत जल्द इसे आम जनता के लिए सार्वजनिक कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




