अतिक्रमणकारियों से पुलिस की नोकझोंक

आरा : प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा. इस दौरान प्रशासन का बुलडोजर अतिक्रमणकारियों पर कहर बरपाते रहा. अभियान के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. किसी भी स्थिति से निबटने के लिए भारी संख्या में पुलिस की बंदोबस्त की गयी थी. शुक्रवार को नगर की कई सड़कों से अतिक्रमण हटाया […]
आरा : प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा. इस दौरान प्रशासन का बुलडोजर अतिक्रमणकारियों पर कहर बरपाते रहा. अभियान के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. किसी भी स्थिति से निबटने के लिए भारी संख्या में पुलिस की बंदोबस्त की गयी थी. शुक्रवार को नगर की कई सड़कों से अतिक्रमण हटाया गया.
इस दौरान कई जगह अतिक्रमणकारियों के साथ पुलिस की नोक-झोंक भी होती रही, पर पुलिस की भारी बंदोबस्त होने के कारण अतिक्रमणकारियों की एक न चली. पूरे दिन प्रशासन द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलता रहा. हालांकि कई लोगों द्वारा इस अभियान में पक्षपात करने का भी आरोप लगाया गया. अभियान की शुरुआत बड़ी मठिया से की गयी. इसके बाद अभियान महादेवा रोड,
बिचली रोड, बाबू बाजार, जिला स्कूल सहित वीर कुंवर सिंह मैदान की चारों तरफ चलता रहा तथा सड़क पर किये गये अतिक्रमण को एक-एक करके हटाया गया. अभियान में सदर एसडीओ नवदीप शुक्ल, नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, सिटी मैनेजर शेखर कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी विकास कुमार सहित कई दंडाधिकारी व पुलिस के अधिकारी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




