एसबीआई की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे चोर

कोइलवर : बीती रात एसबीआई की कोइलवर शाखा में खिड़की तोड़कर चोर प्रवेश कर गये. चोर कैश वोल्ट तक भी पहुंच गये, लेकिन कैश वोल्ट नहीं खुलने के कारण रुपये बच गये. हालांकि रात में चोरी करने के लिए बैंक में दाखिल होनेवालों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी, जिसके आधार पर पुलिस […]
कोइलवर : बीती रात एसबीआई की कोइलवर शाखा में खिड़की तोड़कर चोर प्रवेश कर गये. चोर कैश वोल्ट तक भी पहुंच गये, लेकिन कैश वोल्ट नहीं खुलने के कारण रुपये बच गये. हालांकि रात में चोरी करने के लिए बैंक में दाखिल होनेवालों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. बैंक प्रबंधक के बयान पर कोइलवर थाने में एफआइआर दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि रोजाना की तरह बैंक में कामकाज करने के बाद मंगलवार की शाम को कर्मचारियों द्वारा बैंक को बंद किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




