पटना से मुगलसराय की दूरी दो घंटे में ही होगी तय

आरा : पटना से मुगलसराय जानेवाले यात्री अब दो घंटे में ही पहुंच जायेंगे. दानापुर डिवीजन के तहत आनेवाले कुछमन-बिहिटा सेक्शन पर रेलवे द्वारा जोर-शोर से काम किया जा रहा है. जर्जर रेल पटरियों व पुल-पुलिया को दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि ट्रेनें अपनी पूरी रफ्तार से चल सकें. पटना से मुगलसराय की दूरी […]
आरा : पटना से मुगलसराय जानेवाले यात्री अब दो घंटे में ही पहुंच जायेंगे. दानापुर डिवीजन के तहत आनेवाले कुछमन-बिहिटा सेक्शन पर रेलवे द्वारा जोर-शोर से काम किया जा रहा है. जर्जर रेल पटरियों व पुल-पुलिया को दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि ट्रेनें अपनी पूरी रफ्तार से चल सकें. पटना से मुगलसराय की दूरी 212 किलोमीटर है. इस दूरी को तय करने में फिलहाल एलएचबी रैक से चलनेवाली राजधानी, संपूर्ण क्रांति, पूर्वा व जनसाधरण जैसी ट्रेनों को तीन से साढ़े तीन घंटे लगते हैं,
लेकिन रेलवे द्वारा जिस स्तर पर काम किया जा रहा है. उससे आनेवाले दिनों में इस रूट की अधिकतम स्पीड 110 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से ट्रेनें चलने लगेंगी. 110 किलोमीटर की रफ्तार से जब ट्रेनें चलेंगी, तो 212 किलोमीटर की दूरी दो घंटे में पूरी हो जायेगी. इससे लोग कम समय में अपने मंजिल तक पहुंच जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




