नदी में डूबने से एक अधेड़ की मौत

Published at :06 Sep 2017 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
नदी में डूबने से एक  अधेड़ की मौत

बिहिया : तीयर थाना क्षेत्र के उतरदाहा गांव के समीप स्थित नदी में भैंस धोने के दौरान पानी में डूब जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक व्यक्ति का नाम बिहारी यादव (50 वर्ष) बताया जाता है, जो कि उतरदाहां गांव निवासी चंद्रदीप यादव का पुत्र था. घटना सोमवार की दोपहर में घटित […]

विज्ञापन

बिहिया : तीयर थाना क्षेत्र के उतरदाहा गांव के समीप स्थित नदी में भैंस धोने के दौरान पानी में डूब जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक व्यक्ति का नाम बिहारी यादव (50 वर्ष) बताया जाता है, जो कि उतरदाहां गांव निवासी चंद्रदीप यादव का पुत्र था. घटना सोमवार की दोपहर में घटित होना बताया जाता है. जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर में उक्त व्यक्ति नदी में भैंस धो रहा था.

इसी दौरान पानी में पैर फिसलने से वह नदी की गहराई में चला गया और डूब गया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गयी. ग्रामीणों की काफी खोजबीन के बाद मंगलवार की सुबह में नदी में डूबे हुए स्थल से एक किलोमीटर की दूरी पर मृतक का शव बरामद किया गया. स्थानीय पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, आरा भेज दिया है. घटना को लेकर गांव में मातम पसरा हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन