बस व बाइक की टक्कर में दो की मौत

आरा : एनएच 84 पर शनिवार की शाम सिटी राइड बस व बाइक की सीधी टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी. इस घटना से गुस्साये लोगों ने पटना-बक्सर मुख्य मार्ग को तीन घंटे तक जाम कर दिया. दोनों युवकों की पहचान गजरागंज ओपी थाना के छोटकी सासाराम निवासी ओमप्रकाश तिवारी का पुत्र […]
आरा : एनएच 84 पर शनिवार की शाम सिटी राइड बस व बाइक की सीधी टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी. इस घटना से गुस्साये लोगों ने पटना-बक्सर मुख्य मार्ग को तीन घंटे तक जाम कर दिया. दोनों युवकों की पहचान गजरागंज ओपी थाना के छोटकी सासाराम निवासी ओमप्रकाश तिवारी का पुत्र रामाकांत तिवारी व दूसरा गजराजगंज ओपी के महुली गांव निवासी वामदेव मिश्रा का पुत्र मनोज मिश्रा का पुत्र है. जानकारी के मुताबिक दोनों युवक एक बाइक पर सवार होकर पौधे लेकर आरा से अपने गांव जा रहे थे.
इसी बीच कारीसाथ शिवमंदिर के समीप बिहिया की ओर से तेज रफ्तार से जा रही सिटी राइड बस ने सामने से टक्कर मार दी. इसके कारण दोनों युवक उछलकर काफी दूर जाकर गिरे. स्थानीय लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे, तो देखा कि दोनों की मौत हो गयी. इसके बाद इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी. वहीं पॉकेट में मिले मोबाइल के आधार पर घर वालों को भी बताया गया.
मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. इधर, पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सीटी राइड बस पकड़ लिया. हालांकि चालक भागने में कामयाब रहा. पुलिस चालक को नहीं पकड़ सकी. तीन घंटे तक एनएच 84 पर जाम लगा रहा. जाम कर रहे लोग कार्रवाई व मुआवजे की मांग कर रहे थे. पुलिस के काफी समझाने-बुझाने लोगों ने जाम हटाया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










