बुजुर्ग हो रहे हलकान

आरा : केंद्र सरकार ने विभिन्न योजनाओं के तहत आधार कार्ड का होना जरूरी बनाया है. बिना आधार कार्ड के सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं लिया जा सकता है, पर आधार कार्ड बनाने में हो रही त्रुटि के कारण बुजुर्ग योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं. आधार कार्ड […]
आरा : केंद्र सरकार ने विभिन्न योजनाओं के तहत आधार कार्ड का होना जरूरी बनाया है. बिना आधार कार्ड के सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं लिया जा सकता है, पर आधार कार्ड बनाने में हो रही त्रुटि के कारण बुजुर्ग योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं. आधार कार्ड से बुजुर्गों के अंगूठे का मिलान नहीं हो रहा है.
इससे आधार कार्ड को गलत मानकर लाभ नहीं दिया जा रहा है. इस कारण वृद्धों को काफी परेशानी हो रही है. उनके जीवन का आधार छीन रहा है तथा वह पैसे के अभाव में नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे हैं. सरकार ने 36 योजनाओं में आधार कार्ड को अनिवार्य बनाया है. इसके लिए जिले सहित प्रखंडों में कई केंद्र खोले गये हैं, पर आधार कार्ड बनाने के काम में लगे लोगों की लापरवाही के कारण आधार कार्ड सही ढंग से नहीं बन पा रहा है. इसमें त्रुटि हो जा रही है. वहीं अधिक उम्रवाले वृद्धों की शारीरिक स्थिति ऐसी है कि उनके अंगूठे के निशान लेना काफी मुश्किल काम हो जाता है. हाथ हिलने से अंगूठा ठीक से नहीं लग पाता है. इससे अंगूठा मिलान का समय काफी परेशानी होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










