ईदगाहों व मस्जिदों में पढ़ी जायेगी नमाज

आरा : बकरीद की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को नमाज पढ़ने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा था. बाजार पूरी तरह से गुलजार रहे. ईद-उल-अजहा, जिसे बकरीद कहा जाता है को लेकर जिले भर में माहौल खुशी का है. बकरीद अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का सबक सिखाती है. बहरहाल, शनिवार को मनाये जानेवाली […]
आरा : बकरीद की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को नमाज पढ़ने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा था. बाजार पूरी तरह से गुलजार रहे. ईद-उल-अजहा, जिसे बकरीद कहा जाता है को लेकर जिले भर में माहौल खुशी का है. बकरीद अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का सबक सिखाती है. बहरहाल, शनिवार को मनाये जानेवाली बकरीद को लेकर नगर सहित जिले के मुस्लिम बहुल बस्तियों में तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं. लोगों में जश्न जैसा माहौल कायम है. ईदगाह एवं मस्जिदों की साफ-सफाई की जा रही है. बाजारों में त्योहार को लेकर कपड़े, जूते-चप्पल, शृंगार सहित सेवई की दुकानों में काफी भीड़ देखी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










