10 तस्करों की संपत्ति होगी जब्त, भेजा गया प्रस्ताव

आरा : शराबबंदी के बाद शराब बेचने वाले शराब माफियाओं के विरुद्ध पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है. इसको लेकर भोजपुर पुलिस 105 लोगों की सूची तैयार कर ली है, जिसमें 10 लोगों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई करने को लेकर प्रस्ताव भेजा गया है. आदेश आते ही इनकी संपत्तियों को जब्त करने […]
आरा : शराबबंदी के बाद शराब बेचने वाले शराब माफियाओं के विरुद्ध पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है. इसको लेकर भोजपुर पुलिस 105 लोगों की सूची तैयार कर ली है, जिसमें 10 लोगों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई करने को लेकर प्रस्ताव भेजा गया है. आदेश आते ही इनकी संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी जायेगी.
इस मामले की जांच आर्थिक अपराध इकाई कर रही है. बता दें कि शराबबंदी के बावजूद भी शराब बेचने का सिलसिला बरकरार है. इसके बाद पुलिस द्वारा उक्त कार्रवाई की गयी है. ये लोग शराबबंदी के बावजूद भी चोरी-चोरी शराब के कारोबार में शामिल थे. नये उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत एक से दो बार शराब तस्करी के मामलों में इनकी संलिप्तता आने के बाद यह कार्रवाई की गयी है. शराबबंदी को पूर्णत: लागू करने के लिए सरकार व पुलिस-प्रशासन संकल्पित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










