बिजली की आंखमिचौनी से परेशानी

आरा : बिजली की आंखमिचौनी से नगरवासी काफी परेशान हैं. एक तरफ ऊमस भरी गर्मी, तो दूसरी तरफ बिजली की कमी लोगों पर भारी पड़ रही है. सरकार द्वारा बिजली में सुधार का दावा जिले में फेल हो रहा है. सरकार द्वारा बिजली बिल में विगत कई वर्षों से बढ़ोतरी की जा रही है, ताकि […]
आरा : बिजली की आंखमिचौनी से नगरवासी काफी परेशान हैं. एक तरफ ऊमस भरी गर्मी, तो दूसरी तरफ बिजली की कमी लोगों पर भारी पड़ रही है. सरकार द्वारा बिजली में सुधार का दावा जिले में फेल हो रहा है. सरकार द्वारा बिजली बिल में विगत कई वर्षों से बढ़ोतरी की जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति में कमी नहीं हो, पर ऐसा नहीं हो पा रहा है.
उपभोक्ता बिल की बढ़ोतरी की मार झेल रहा है और बिजली में सुधार नहीं होने का भी मार झेल रहा है. बिजली कटौती से नगर में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बारी-बारी से रोटेशन के आधार पर अलग-अलग फीडरों में बिजली दी जा रही है. वहीं वोल्टेज के उतार-चढ़ाव उपभोक्ताओं के लिए समस्या बनी हुई है.
वोल्टेज की बुरी स्थिति से उपभोक्ताओं को बिजली के उद्देश्य का एक तरफ लाभ नहीं मिल रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली के उपकरण खराब हो रहे हैं. इससे उपभोक्ताओं को आर्थिक क्षति का भी सामना करना पड़ रहा है. बिजली के अभाव में लोगों को ऊमस भरी गर्मी में रहना मुश्किल हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










