नयी डेमू पैसेंजर ट्रेन का शुभारंभ को रेलमंत्री ने दिखायी हरी झंडी

Published at :23 Aug 2017 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
नयी डेमू पैसेंजर ट्रेन का शुभारंभ  को रेलमंत्री ने दिखायी हरी झंडी

खुशी . आरा स्टेशन पर सांसद आरके सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना रेल मंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखायी आरा : जिलेवासियों की मांग को भारतीय रेलवे ने पूरा कर दिया है. मंगलवार को लगभग 3.30 बजे आरा से सासाराम जाने के लिए नयी डेमू ट्रेन को रेल मंत्री […]

विज्ञापन

खुशी . आरा स्टेशन पर सांसद आरके सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रेल मंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखायी
आरा : जिलेवासियों की मांग को भारतीय रेलवे ने पूरा कर दिया है. मंगलवार को लगभग 3.30 बजे आरा से सासाराम जाने के लिए नयी डेमू ट्रेन को रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखायी. वहीं आरा स्टेशन पर सांसद आरके सिंह ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया. मंगलवार को यह ट्रेन 3.30 बजे रवाना हुई. हालांकि बुधवार से नियमित रूप से यह ट्रेन आरा से सासाराम के बीच चलेगी. इस ट्रेन से आरा-सासाराम रेलखंड के हजारों यात्रियों को सुविधा मिलेगी. इसकी मांग लोगों द्वारा वर्षों से की जा रही थी, जिसे रेल मंत्रालय ने सांसद के प्रयास से इसे पूरा किया. डेमू ट्रेन की खासियत यह है
कि इंजन बदलने की समस्या से छुटकारा मिल जायेगा. फिलहाल इस रूट पर सभी ट्रेनें डीएमयू हैं. ऐसे में इसके इंजन को बदलने में समय लगता है, जिससे ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ता है. नयी डेमू ट्रेन स्टेशन पर रुकेगी और बिना इंजन बदले रवाना कर दी जायेगी. गाड़ी संख्या 75271 आरा से सुबह पांच बजे खुलेगी और सासाराम में आठ बजकर 40 मिनट पर पहुंचेगी. वहीं, सासाराम से आरा के लिए यह ट्रेन 9 बजकर 25 मिनट पर खुलेगी और आरा में दोपहर एक बजे पहुंचेगी. इस नयी ट्रेन का ठहराव वर्तमान में चल रही पैसेंजर ट्रेनों की तरह ही होगी. समय सारिणी भी एक अक्तूबर, 2016 के तहत मान्य होगा. आरा-सासाराम रूट पर इस ट्रेन के परिचालन से लोगों में काफी खुशी है. इसके लिए स्टेशन पर मंच भी बनाया गया था. जहां सांसद श्री सिंह सहित अन्य नेताओं ने लोगों को संबोधित किया. आरा स्टेशन पर सांसद द्वारा हरी झंडी दिखाने के अवसर पर डीआरएम दानापुर डिवीजन, पूर्व मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, विधान पार्षद अवधेश नारायण सिंह, पूर्व विधायक भाई दिनेश, भाजपा जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा, राजेंद्र तिवारी, सूर्यभान सिंह, इं धीरेंद्र सिंह, सूर्यकांत पांडेय, हरेंद्र पांडेय, महेश पासवान सहित कई भाजपा नेता व लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन