ePaper

भोजपुर में युवक के अपहरण के विरोध में फूटा गुस्सा, आगजनी व सड़क जाम

Updated at : 06 Jul 2017 12:55 PM (IST)
विज्ञापन
भोजपुर में युवक के अपहरण के विरोध में फूटा गुस्सा, आगजनी व सड़क जाम

आरा : भोजपुर में युवक के अपहरण के विरोध में गुरुवार को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. लोगों ने जीरो माइल के समीप सड़क जाम कर आगजनी की. सड़क जाम से आरा-पटना, आरा-सासाराम और आरा-मोहनियां मुख्यमार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ गहरी नाराजगी है. मौके पर दल-बल […]

विज्ञापन

आरा : भोजपुर में युवक के अपहरण के विरोध में गुरुवार को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. लोगों ने जीरो माइल के समीप सड़क जाम कर आगजनी की. सड़क जाम से आरा-पटना, आरा-सासाराम और आरा-मोहनियां मुख्यमार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ गहरी नाराजगी है. मौके पर दल-बल के साथ पहुंची पुलिस की टीम को भी ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा.

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेहरा गांव निवासी रामनाथ सिंह का 30 वर्षीय पुत्र डबलू कुमार 23 जून को घर से गायब हो गया था. परिजनों ने इसकी सूचना उदवंतनगर थाने को दी थी. गायब होने के 12 दिन गुजर जाने के बावजूद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किये जाने पर लोग आक्रोशित हो गये और सड़क पर उतर गये. परिजनों ने युवक के अपहरण की आशंका जतायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन