अर्थशास्त्र विभाग ने 79 विद्यार्थियों के रोल नंबर किये चिह्नित, क्लास में उपस्थिति शून्य

Updated:
विज्ञापन
अर्थशास्त्र विभाग ने 79 विद्यार्थियों के रोल नंबर किये चिह्नित, क्लास में उपस्थिति शून्य

मारवाड़ी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग ने स्नातक सेमेस्टर-टू के कुछ विद्यार्थियों के रोल नंबर चिह्नित किये हैं, जिनकी कक्षा में उपस्थिति शून्य या बेहद कम है.

विज्ञापन

भागलपुर से आरफीन जुबैर की रिपोर्ट

भागलपुर. मारवाड़ी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग ने स्नातक सेमेस्टर-टू के कुछ विद्यार्थियों के रोल नंबर चिह्नित किये हैं, जिनकी कक्षा में उपस्थिति शून्य या बेहद कम है. इन विद्यार्थियों के रोल नंबर कॉलेज प्रशासन को सौंप दिये गये हैं.

इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय कुमार झा ने नोटिस जारी कर संबंधित विद्यार्थियों को सूचित किया है कि वे 75 प्रतिशत उपस्थिति के नियम का पालन करें और विशेष रूप से जिनकी उपस्थिति शून्य है, वे हर हाल में अपनी उपस्थिति दर्ज करायें. ऐसा नहीं करने पर सात दिनों के बाद उनका नामांकन रद्द कर दिया जायेगा.

प्राचार्य ने बताया कि एमआइसी-टू में 51 व एमडीसी-टू में 28 छात्र-छात्राएं शामिल हैं. संबंधित विद्यार्थियों के रोल नंबर वाइज नोटिस कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया है.

विज्ञापन
ब्रजेश नंदन माधुर्य

लेखक के बारे में

By ब्रजेश नंदन माधुर्य

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन