bhagalpur news. टोटो को रोकने में युवक जख्मी, गोली लगने की अफवाह

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. टोटो को रोकने में युवक जख्मी, गोली लगने की अफवाह

सन्हौला थाना क्षेत्र के महियामा गांधी मैदान के पास गुरुवार की रात झारखंड की ओर से आ रही टोटो को रोकने में एक युवक जख्मी हो गया

विज्ञापन

सन्हौला थाना क्षेत्र के महियामा गांधी मैदान के पास गुरुवार की रात झारखंड की ओर से आ रही टोटो को रोकने में एक युवक जख्मी हो गया. जिसकी पहचान सुरज सिंह (24) पिता विवेकानंद सिंह के रूप में की गयी. उसे इलाज के लिए सन्हौला अस्पताल में भर्ती कराया, वही गोली चलने की अफवाह फैल गयी. इसकी चर्चा क्षेत्र में जोर शोर से हो रहा है. सूचना मिलने पर सन्हौला पुलिस घटना स्थल और सन्हौला अस्पताल पहुंची और युवक से पूछताछ की. अस्पताल सूत्रों के अनुसार युवक को दाहिने हाथ में जख्म है, लेकिन गोली लगने जैसा प्रतीत नहीं हो रहा है. वहीं मौके पर पुलिस पहुंची और टोटो चालक गोराडीह थाना क्षेत्र के जमीन निवासी सूरज कुमार मंडल पिता गजाधर मंडल को थाने लायी और पूछताछ की. जानकारों का कहना है की महियामा गांधी मैदान के पास प्रतिदिन कुछ युवक झारखंड से आने वाले सभी वाहन को रोककर चेकिंग करते हैं और शराब मिलने पर छीन कर मारपीट करने का काम करता है. इसी दौरान यह घटना घटी. थानाध्यक्ष रुपेश कुमार ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है. किसी ने गोली की आवाज नहीं सुनी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन